jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

Nagpur Breaking: नागपुर में कंपनी में विस्फोट 9 की मौत !

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोलर कंपनी में काम कर रहे मजदूर विस्फोट में गंभीर रूप घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज हुआ की आसपास दूर दूर तक आवाज सुनाई दी। इस हादसे में कई मजदूर अपनी जान गवा बैठे।
मिली जानकारी के अनुसार नागपुर में एक सोलर कंपनी में ब्लास्ट होने से नौ लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह साढ़े नो बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक बजरगांव इलाके में स्थित सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, जब धमाका हुआ तो सोलर कंपनी की यूनिट के अंदर कुल 12 कर्मचारी मौजूद थे। यह विस्फोट कंपनी के कास्ट बूस्टर प्लांट में हुआ |

- Install Android App -

मिडिया रिपोर्ट में नागपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने कहा, “यह विस्फोट सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय हुआ” हालांकि, विस्फोट कैसे हुआ। इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।