jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Sirali/Handia: ससुराल गए युवक ने अज्ञात कारणों से जहर खाया, इलाज के दौरान हुई मौत !

Harda: शनिवार का दिन जिले में सबसे ज्यादा मामले जहर खाने के सामने आए। रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती जहरीले पदार्थ खाने वाले एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

- Install Android App -

पुलिस ने शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मर्ग कायम कर सुसाइड करने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल चौकी मिली जानकारी के अनुसार हम्माली का काम करने वाला कृपाराम पिता देवीसिंह निवासी लोटिया अपनी पत्नी को लेने सोमगांव गया था। शनिवार रात खेत में जहरीली दवाई का सेवन करने के बाद बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद रात 9 बजे वह खेत में मिला। जिसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

जहां पर गम्भीर अवस्था होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रात बारह बजे उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल उसके आत्महत्या के कारणों का कोई भी पता नहीं लगा |