jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Mp News : क्रिसमस 25 दिसंबर को, एक दिन का हीं रहेगा अवकाश ! Christmas Day | 25 Desember.

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इस साल 2023 में क्रिसमस पर लगातार अवकाश नहीं रहेगा, बल्कि 25 दिसंबर को एक दिन का अवकाश रहेगा। इससे पहले 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहता था, लेकिन इस बार स्कूल शिक्षा विभाग ने इस परंपरा को बंद कर दिया है। मध्यप्रदेश शासन शिक्षा विभाग ने इस बार बदलाव करते हुए नए वर्ष 2024 में 1 जनवरी से 4 जनवरी तक सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रखे जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

- Install Android App -

25 दिसंबर को अब सिर्फ क्रिसमस का अवकाश रहेगा –

ज्ञात रहे कि अब तक शिक्षा विभाग शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन से 31 दिसंबर तक घोषित करता था, किंतु इस वर्ष यह अवकाश निरस्त कर दिया गया है। अब नए वर्ष 2024 से 1 से 4 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रखे जाने के आदेश जारी किए गए हैं। 25 दिसंबर को अब सिर्फ क्रिसमस का अवकाश रहेगा। इस बदलाव का असर ईसाई मिशनरी स्कूलों में होगा जो वर्षों से 25 दिसंबर क्रिसमस से 31 दिसंबर तक अवकाश रखते हैं, लेकिन नए आदेशों के बाद इन स्कूलों में भी अवकाश को लेकर निर्णय ले लिया गया है |