jhankar
ब्रेकिंग
अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़

Harda News: सांसदों के निलंबन के विरोध मे जिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन |

हरदा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों के परिपालन मे जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के नेतृत्व मे दिनांक 22 दिसम्बर, 2023 को केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में हरदा जिला मुख्यालय स्थानीय घंटाघर चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दोपहर 12 बजे मौन धरना प्रदर्शन किया गया  कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला किया है, आश्चर्यजनक रूप से संसद के दोनों सदनों से लगभग 150 सांसदो को निलंबित कर दिया गया है, केन्द्र की भाजपा सरकार का यह घिनौना कृत्य है। जिसके विरोध मे आज हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपना विरोध दर्ज किया है हम सभी का यह दायित्व है कि लोकतंत्र के इस अपमान के खिलाफ एक साथ खड़े हो आज देश की संसद भी सुरक्षित नहीं रही, जिसमें प्रधानमंत्री खुद बैठते हैं, लेकिन सवाल पूछने पर करीब 150 सांसदों को बर्खास्त कर दिया गया। भाजपा के राज में संसद, सरहद, सड़क, समाज कुछ भी सुरक्षित नहीं है। लोकतंत्र में सवाल करना हमारा अधिकार है। संसद भवन इस देश की सबसे बड़ी पंचायत है। अगर विपक्ष के नेता सदन में नहीं बोलेंगे तो कहाँ बोलेंगे ? इस देश मे बेरोजगारी महंगाई के मुद्दों से ध्यान भटकने के लिए मोदी जी और उनकी सरकार ये नहीं चाहते कि सदन चले।

- Install Android App -

धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ आनंद झँवर, हेमंत टाले, गोविंद व्यास, गगन अग्रवाल, रामदीन पटेल, रविशंकर शर्मा, सेठी पटेल, महेश मालवीय, अनिल सुरमा, अमर रोचलानी, मोहन विश्नोई, उत्तम तेनगुरिया, राहुल जायसवाल, योगेश चौहान, सुरेन्द्र सराफ़, रमेश सोनकर, शशिकांत वर्मा, सत्यनारायण राजपूत, मदन गौर, अंकित भाटी, राजकुमार झुरीया, सतीश राजपूत, राकेश सुरमा, नवल सिंह, सुनील गीते, दीपक सारण, गोरेलाल सीसोदिया, दीपक वशिष्ठ, अशोक पँवार, प्यारेलाल सोलंकी, सतीश कुचबंदिया, कृष्णा कुचबंदिया, सतीश जगनवार, संदीप गौर, विशाल, ज्ञानदास गुर्जर, जावेद पटेल, रूपेश पटेल, मुकेश कलवानिया, अशोक पटेल, नितिन पटेल, धर्मेन्द्र चौहान, राजेश सोनकर, संजय पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित रहें।