jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज 2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳 2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰 2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर  हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार  ☁️⛈️ Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...

Harda News: रेत का अवैध उत्खनन व भंडारण करने वालों पर कार्यवाही की गई

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार मंगलवार को राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग के दल द्वारा संयुक्त रूप से हंडिया क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुरा, सुरजना और मणि मे अवैध उत्खनन एव भंडारण की जांच की गई। इस जांच मे ग्राम मनोहरपुरा मे लगभग 1000 घनमीटर, ग्राम सुरजना मे 100 घनमीटर और ग्राम मणिपुर मे लगभग 40 घनमीटर रेत नर्मदा नदी से अवैध रूप से उत्खनन कर भंडारण पाया गया। मौके पर पूछताछ करने पर अवैध रूप से भंडारित रेत का कोई मालिक सामने नही आया। मौके पर इन तीनो रेत घाटों पर कुल रेत लगभग 1140 घनमीटर जेसीबी मशीन के माध्यम से नष्ट कर पानी मे बहा दिया गया। मौके पर उपस्थित मजदूरो को नर्मदा नदी से रेत नही निकालने समझाइश दी गई। जिला जिला खनिज अधिकारी श्री आर  पी कमलेश ने बताया कि अवैध उत्खनन व परिवहनकर्ताओ के विरूद्ध सयुंक्त रूप से इसी तरह की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।