jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Harda News: विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी

हरदा : जिले में “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ लगातार जारी है। यात्रा के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया जा रहा है, तथा ग्रामीणों को उनकी पात्रतानुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये मौके पर ही आवेदन लिये जा रहे है। संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी दिये जाते है। मंगलवार को संकल्प यात्रा जिले के ग्राम केलनपुर, पलासनेर, लछोरा, छिपानेर और बीड पहुंची। ग्राम बीड़ में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर कलश यात्रा भी आयोजित की गई। अन्य ग्रामों में भी विभिन्न योजनाओं में चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किए गए।