jhankar
ब्रेकिंग
आज का मौसम: MP में 8 जिलों में हल्की बारिश के आसार आज का राशिफल 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, जानें अपना भविष्य प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए

Big News Mp: घने कोहरे में ट्राले में जा घुसी कार 1 की मौत 4 घायल

धार : मांगोद- मनावर मार्ग स्थित राजपुरा में सड़क किनारे खड़े एक ट्राले में कार घुस गई । इस दुर्घटना मे कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

- Install Android App -

प्रदेश में सर्द मौसम और घना कोहरा छाया हुआ है।कोहरे से 10 मीटर की दृश्य बाध्यता बनी हुई है मतलब 10 मीटर दूर का वस्तु सपष्ट दिखाई नही पड़ रही है। इस प्रकार के घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना हो गई सुबह करीब7:30 बजे मांगोद – मनावर मार्ग स्थित राजपुरा पेट्रोल पंप के सामने हुई है। कार क्रमांक एमपी 09 जेडी 8521सड़क किनारे खड़े ट्रॉले एमपी 19एचए7044 में जा घुसी कार सवार माजिद पुत्र हामिद खान रहवासी बड़वानी की मौके पर मौत हो गई,अन्य कार में सवार अशफाक हामिद पुत्र गुलाम मोहम्मद, सलमा पत्नी अशफाक मोहम्मद के पुत्र अब्दुल राशिद साइना सभी निवासी मनावर घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने परअमझेरा पुलिस मौके पर पहुंची। एस आई मनीष मिश्रा एवं स्टाफ ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार हेतु अमझेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।