jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

मानहानि: पूर्व मंत्री के खिलाफ सोशल मिडिया पर अभद्र टिप्पणी मामले में, आप पार्टी के नेता के ऊपर कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना

 Big Breaking News: आम आदमी पार्टी के नेता के द्वारा उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के पूर्व मंत्री के ऊपर घोटाले के आरोप लगाए गए थे। मामले में कोर्ट में सुनवाई करते हुए आप पार्टी के नेता पर मानहानि मानले में एक लाख रुपया जुर्माना राशि देने के आदेश दिए है। आप पार्टी के संजय सिंह अपने बड़ बोलेपन के लिए तो जाने ही जाते हैं ।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर जल जीवन मिशन में 30000 करोड रुपए के घोटाले के आरोप में अदालत में उनके ऊपर ₹100000 का जुर्माना लगाया है।

- Install Android App -

बताते चलें कि सिविल जज सीनियर डिवीजन कमलाकांत गुप्ता ने यह रकम संजय सिंह को देने का निर्देश दिया है। 2 महीने में अगर रकम नहीं दी तो उसे पर छह फ़ीसदी की दर से ब्याज भी लगाया जाएगा। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा है कि संजय सिंह उन सभी वीडियो फुटेज व सोशल मीडिया पोस्ट को हटाए जिनमें उन्होंने महेंद्र सिंह के खिलाफ मानहानिकारक भाषा का प्रयोग किया है।

कोर्ट के द्वारा दिए गए आदेश में लिखा निर्देश संजय सिंह को तमिल किया गया है पर वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए हैं लिहाजा उनकी गहराई में एक पक्षीय आदेश पारित किया गया है संजय सिंह के पास एक मौका है कि वह इसकी अपील उच्च अदालत में कर सकते हैं।