jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Big News Mp: घने कोहरे में ट्राले में जा घुसी कार 1 की मौत 4 घायल

धार : मांगोद- मनावर मार्ग स्थित राजपुरा में सड़क किनारे खड़े एक ट्राले में कार घुस गई । इस दुर्घटना मे कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

- Install Android App -

प्रदेश में सर्द मौसम और घना कोहरा छाया हुआ है।कोहरे से 10 मीटर की दृश्य बाध्यता बनी हुई है मतलब 10 मीटर दूर का वस्तु सपष्ट दिखाई नही पड़ रही है। इस प्रकार के घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना हो गई सुबह करीब7:30 बजे मांगोद – मनावर मार्ग स्थित राजपुरा पेट्रोल पंप के सामने हुई है। कार क्रमांक एमपी 09 जेडी 8521सड़क किनारे खड़े ट्रॉले एमपी 19एचए7044 में जा घुसी कार सवार माजिद पुत्र हामिद खान रहवासी बड़वानी की मौके पर मौत हो गई,अन्य कार में सवार अशफाक हामिद पुत्र गुलाम मोहम्मद, सलमा पत्नी अशफाक मोहम्मद के पुत्र अब्दुल राशिद साइना सभी निवासी मनावर घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने परअमझेरा पुलिस मौके पर पहुंची। एस आई मनीष मिश्रा एवं स्टाफ ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार हेतु अमझेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।