jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

हरदा : 6 से 22 जनवरी तक मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति लिये जायेंगे

कलेक्टर श्री गर्ग ने नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की –

- Install Android App -

हरदा : इस वर्ष लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न होना है। इससे पूर्व मतदाता सूची का अद्यतनीकरण किया जाना है। इसके लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा तथा 6 से 22 जनवरी तक इस मतदाता सूची के संबंध में मतदान केन्द्रों पर दावे आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जिन्होंने मतदाता सूची में अपने नाम अभी तक नहीं जुड़वाये हैं, वे इस अवधि में अपने नाम जुड़वा ले, ताकि लोकसभा निर्वाचन के लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के संबंध में प्राप्त होने वाले दावे आपत्तियों का निराकरण 2 फरवरी तक होगा तथा 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।