सागर : सागर-दमोह मार्ग पर आपचंद के पास एक तेदुआ मृत पाया गया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई । तेंदुए की मृत्यु होने की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा ।
रविवार की सुबह सड़क ढाबा संचालक ने मृत तेंदुआ देखा और इसकी सूचना तत्काल ही वन विभाग को दी। मामले की जांच की जा रही टीम ने संभावना जताई है कि सड़क क्रास करने के दौरान तेंदुआ किसी वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। टीम ने बताया कि तेंदुए के सिर में चोट लगी जहां से खून भी निकल रहा है।तेंदुआ की सूचना देने वाले ढाबा संचालक राम अवतार पटेल का कहना है कि उन्हें ड्रावइरों ने सूचना दी थी कि भूरे बाबा की मजार के पास एक तेंदुआ मृत पड़ा है।
इसकी सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि तेंदुआ सड़क किनारे पड़ा था। इसकी सूचना तत्काल ही वन विभाग को दी। ज्ञात हो कि गढ़ाकोटा वन परिक्षेत्र का यह इलाका वीरांगना रानी दुर्गावती टागइर रिजर्व (नौरादेही अभयारण्य) से सटकर है। तेंदुआ कई बार गांवों के आसपास आ जाते हैं।

