jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Chattisgarh News: तीर्थयात्री बस पलटी 8 लोग घायल, तेज गति से सामने आ रही पिकअप से बचने के चक्कर में हुआ हादसा

तीर्थ यात्रियों की बस पलटी जिसमें 8 यात्री हुए घायल –

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अंबिकापुर : कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। तीर्थ यात्रियों को लेकर बलोद से बनारस अयोध्या की ओर जा रही रही बस पलट गई। जिसमें करीब 8 लोगो को चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर बनारस मार्ग पर वाड्रफनगर के खरहरा नाला के पास तीर्थयात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 8 यात्रि घायल हुए है | जिन्हें हलकी चोट आई बाकि सभी 34 यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सभी तीर्थयात्रियों को वाड्रफनगर के सामुदायिक भवन में ठहराया गया है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बालोद जिले से 42 श्रद्धालु टूरिस्ट बस से तीर्थयात्रा पर निकले थे। इन सभी को बनारस, अयोध्या, वृंदावन जाना था। बुधवार की सुबह बस वाड्रफनगर के खरहरा नाला के समीप पहुंची थी। इसी दौरान सामने से तेज गति की आती पिकअप से टकराने से बचने के की कोशिश में बस मोड़ पर पलट गई। इस दौरान तीर्थ यात्रियों की चीख पुकार सुन स्थानीय लोग मदद को दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी घटनास्थल पहुं कर सभी यात्रियों को सुरक्षित वाड्रफनगर लाया गया। घायल आठ यात्रियों को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती किया गया है।