हंडिया : हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर के समस्त शैक्षिक संस्थानों में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाये जाने के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया | जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लेते हुए सामूहिक नमस्कार एवं प्रणायम की विभिन्न क्रियाएं संपन्न की गई | कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया | राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्राचार्य श्रीमती सीमा ओनकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी कल के युवा है | आने वाले समय में देश का विकास युवाओं की प्रगति पर निर्भर करेगा | स्वामी विवेकानंद युवाओं की प्रगतिशीलता के स्रोत हैं | उनके विचारों को अपनाकर ही हम प्रगति के सोपान पर आगे बढ़ सकते हैं जिससे देश समृध्दि के पथ पर अग्रसर होगा।
इस अवसर पर योग शिक्षकों द्वारा सूर्य नमस्कार की 12 क्रियाएं तथा प्रणायाम संपन्न कराया गया,इस दौरान प्रचार्या सीमा ओनकर, विद्यालय की अध्यक्षा संगीता कनौजिया,अंजू सोलंकी,दीपक जाट,ज्योति निखर,बसंत चौहान,आरती जाट,सुमित व्यास,वशिष्ठ यादव,शंकरलाल सरवरे,रक्षा यादव,सुमित गुर्जर,सुनील यादव,मुस्कान तिवारी,शिवम दुवे, प्रखर दुवे,शिखा गांगले,नेवेन्द्र भाटी सहित समस्त शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ...
चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा
हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ...
कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग...
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार
शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन
ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप
🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
