jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Harda News: Sp कार्यालय में वाहन निविदा स्वीकृत होने के 4 माह बाद भी नहीं मिल रहा वर्क आर्डर, 3 बार हुई प्रक्रिया

हरदा : नर्मदापुरम के मनीष ट्रेवल्स द्वारा हरदा एसपी कार्यालय में वाहन निविदा दाखिल की गई थी। पहली बार तकनीकी कारण से निरस्त हुई वहीं दूसरी बार बाजार दर से अधिक रेट होने के कारण निविदा निरस्त की गई। तीसरी बार समिति द्वारा सहमति से 20 अगस्त को मनीष ट्रेवल्स के नाम टेंडर खुला था। नियमानुसार निविदा खुलने के 10 दिन में वर्क आर्डर दिया जाता है। लेकिन आज दिनांक तक सम्बंधित के पास कोई सूचना नहीं है। मनीष ट्रेवल्स के लिखे पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया। पत्र लेखक ने कार्यालय द्वारा किसी व्यक्ति विशेष को महत्व देने का जिक्र किया है।

सूत्रों की माने तो जो टेंडर बोलेरो वाहन के लिए होते हैं बाद में विभाग इनसे स्कार्पियो या इनोवा की मांग करता है। इधर बिना टेंडर की गाड़ी विभाग में चलने व उसका भुगतान होने की चर्चा है।

◆ क्या लिखा पत्र में –

प्रति

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय। कार्यालय हरदा।

विषय: वाहन निविदा के सबंध में।

महोदय जी

उपरोक्त विषय के संदर्भ में मेसर्स मनीष ट्रेवल्स द्वारा आपके कार्यालय में वाहन किराये हेतु निविदा डाली। इस सबंध में निविदा तीन बार की गई। तीनों बार निविदा मनीष ट्रेवल्स की हुई। परतु निविदा दोनो बार निरस्त की गई। निविदा निरस्त करने का कारण निम्न है-

1. प्रथम निविदा कार्यालय की तकनीकी गलती के कारण निरस्त की गई।

2. दूसरी निविदा प्रस्तावित वित्तीय दरे बाजार दर से अधिक होने के कारण निरस्त की गई।

- Install Android App -

3. पुन तीसरी निविदा निकाली जिसमे मनीष ट्रेवल्स की वित्तीय दर समिति द्वारा स्वीकृत की गई। जो दिनांक 20.08.2023 को स्वीकृत हुई।

महोदय से निवेदन है कि निविदा स्वीकृत होने की दिनांक से आज दिनांक तक वाहन का वर्क आर्डर नहीं दिया गया है। कृपया देरी होने का स्पष्ट कारण देने की कृपा करें। इस प्रक्रिया में ऐसा महसूस होता है कि कार्यालय द्वारा किसी व्यक्ति विशेष को महत्व दिया जा रहा है। नियमानुसार निविदा खुलने के 10 दिनों के अंदर वर्क आर्डर दिया जाना चाहिये।

कृपया तीन दिनों के अंदर निविदा संबंधित आदेश की कार्यवाही की जानकारी प्रदान करने की कृपा करें।

धन्यवाद।

प्रतिलिपी-

1 पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन नर्मदापुरम। 2 उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन नर्मदापुरम।

दिनाक 04 10:2023

भवदीय
मनीष ट्रेवल्स

नर्मदापुरम मोबा 7000690047

◆ क्या कहना है इनका

इस संबंध में हरदा एडिशनल एसपी आर डी प्रजापति से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं निविदा संबंधी जानकारी पता करके ही बता पाऊंगा। इसको दिखवाते हैं ।