jhankar
ब्रेकिंग
न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल

Himachal Pradesh: राजधानी में पांच मंजिला बिल्डिंग पलक झपकते ही गिरी, बड़ा हादसा टला, एक हफ्ते पहले आई थी दरार, CCTV में कैद

हिमांचल प्रदेश : शनिवार दोपहर को राजधानी शिमला में दोपहर 1 बजे मुख्य मार्ग पर स्थित एक 5 मंजिला बिल्डिंग अचानक भर-भराकर गिर गई। जिसने भी बिल्डिंग को गिरते हुए देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। पूरे क्षेत्र में आग की तरह यह खबर फेल गई। बड़ी संख्या में लोग हादसे के बाद बिल्डिंग के मलबे को देखने पहुंचे।

- Install Android App -

गनीमत रही कि इस हादसे के वक्त उक्त बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था। और नही सड़क पर कोई वाहन गुजर रहा था। नही तो बड़ा हादसा या जनहानि हो सकती थी। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में लॉ यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट्स रहते थे। लेकिन एक हफ्ते पहले बिल्डिंग के कुछ हिस्सों में दरार आने की वजह से बिल्डिंग खाली करा ली गई थी। भवन गिरने के दौरान हाई-वे पर आवाजाही को रोका गया था । बताया जा रहा है कि इस भवन के पास वाले प्लॉट में काम चल रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी की ओर बने इस भवन के गिरने से करोड़ों की लागत से बने धामी कॉलेज के भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। भवन के गिरने से धामी कॉलेज तक दरार आई है। बिल्डिंग के गिरने का वीडियो भी सामने आया है।