jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Jan Kalyan Sambal Yojana : मोहन यादव सरकार दे रही संबल कार्ड धारी बहनों को 16,000 हजार रुपए, ऐसे करे आवेदन

Chief Minister Jan Kalyan Sambal Yojana : पूर्व शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में जो योजनाएं शुरू की थी। उन योजनाओं में एक जन कल्याण कारी योजना संबल कार्ड वाली भी है। इस योजना में प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0 के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को अनेक लाभ प्रदान किया जा रहे हैं । मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का लाभ मध्यप्रदेश के मजदूर वर्ग के लोगों को दिया जा रहा है । अनेकों मजदूर इस योजना का लाभ भी ले रहे हैं ।

संबल कार्ड को मजदूर कार्ड भी कहा जाता है । यदि आपके पास भी संबल कार्ड है तब आप भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं । इस योजना में आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत स्तर पर या ऑन लाइन भी आवेदन कर सकते है।

- Install Android App -

संबल कार्ड धारकों को मिलने वाला लाभ –

  • यदि किसी गर्भवती महिला के पास संबल कार्ड है , तो उसे 16000 रुपए की राशि दी जाएगी ।
  • संबल कार्ड होने पर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी । यह सरकार द्वारा उठाया गया बहुत ही सराहनीय कदम है ।
  • यदि किसी व्यक्ति के पास संबल कार्ड है और उसकी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसे 4 लाख रुपए मिलेंगे ।
  • संबल कार्ड होने पर स्वास्थ्य बीमा भी मिलता है ।
  • सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी ।
  • किसी दुर्घटना में विकलांगता आने पर भी 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी ।
  • आशिक विकलांगता आने पर 1 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा ।
  • यदि किसी संबल कार्ड धारक की मृत्यु 60 वर्ष से पहले हो जाती है, तो उसके अंतिम संस्कार के लिए भी सरकार की तरफ से 5000 रुपए दिए जाएंगे ।

संबल कार्ड हर नागरिक के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है । गर्भवती महिलाओं को भी इस कार्ड की सहायता से 16000 रुपए की राशि मिल जाती हैं ।