jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : गुलजार भवन में नगर पालिका की अपूर्ण दुकान में निवासरत् दो बहनें जो उम्र में काफी वृध्द है, एक... हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार... फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्... हंडिया : झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, जनसुनवाई में पहुंचा पांच बेटियों का पिता; अधिकारियों ने दिया आव... मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीयन प्रारम्भ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं मध्य प्रदेश कीव खास खबरें - 9 जून 2026 आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें जनसुनवाई में एसडीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश, 11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम

MP BIG News : सुदामानगर के एक ठग को गिरफ्तार कर पुलिस हुई परेशान, 18 लाख की धोखाधड़ी मे पकड़ा था युवक कालरा को

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।किसी अपराधी को पुलिस पकड़कर परेशान हो जाए ऐसा शायद ही होता हो मगर शातिर ठग कालरा को पकड़ने के बाद पुलिस सच में परेशान हो गई । कालरा की गिरफतारी के बाद कई पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

- Install Android App -

तो राजनीति  वाले भी परेशान हो रहे है। स्थिति यह बनी की राजेद्र नगर पुलिस को बगैर गिरफतारी जब्ती के शातिर ठग संजय कालरा को थाने से छोड़ना पड़ा।
बताया जा रहा है कि सुदामानगर निवासी कालरा के खिलाफ द्वारकापुरी, अन्नपूर्णा और जूनी इंदौर सहित कई थानों में मामले पंजीबद्ध है। कुछ दिनों पूर्व राजेंद्रनगर पुलिस को एक कारोबारी ने शिकायत मेें कालरा पर 18 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था पुलिस ने इस संबंध में एफआइआर दर्ज कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रातों.रात कालरा को गिरफतार कर लिया मगर जैसे उसे थाने लाया गया तो पुलिस अधिकारियों खलबली मच गई। यह वही अधिकारी थे इंदौर में पोस्टिंग के दौरान कालरा पर विशेष मेहरबान रहे है।

सूत्रों की माने तो इन अधिकारियों ने कालरा से एसी, महंगे फोन घर आफिस में पीओपी के कार्य करवाए थे। इतना हाई प्रोफाईल ठग को पुलिस ने बगैर गिरफतारी के रातो रात छोड़ दिया। अब पुलिस अधिकारियों की निगाह में विजय नगर थाना है। पुलिस आयुक्त ने बैठक में सभी को अच्छी समझाइश दी है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ;मुख्यालय मनोज श्रीवास्तव और प्रभारी डीसीपी आदित्य मिश्रा ने क्राइम ब्रांच की जुआं.सट्टा और शराब पकड़ने वाली टीमों को सख्त हिदायतें दी और स्पष्ट कहा है कि हमें सब  की जानकारी है कौन कहां और क्या कर रहा है।