jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

Harda News: खनिज के अवैध उत्खनन व भण्डारण की जांच की

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशन मे जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवम अवैध भंडारण की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में रविवार रात्रि को  पुलिस, राजस्व एवम खनिज विभाग द्वारा ग्राम छिपानेर मे अवैध उत्खनन, भंडारण एवम परिवहन की जांच की गई। इस दौरान एसडीएम टिमरनी श्री आशीष खरे व जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश भी मौजूद थे। ग्राम छिपानेर के रेत खदान मे लगभग 10 ट्राली रेत का अवैध भंडारण पाया गया जिसे जे सी बी के माध्यम से नर्मदा नदी मे प्रवाहित किया गया। साथ ही चिचोट कुटी रोड पर अवैध रूप से भंडारण किए गए लगभग 100 ट्राली रेत मे मिट्टी मिलाकर नष्ट किया गया। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि खनिज के अवैध अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

- Install Android App -