jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

Harda News : ‘उपभोक्ता आयोग हरदा का आदेश’ बीमा कंपनी व बैंक द्वारा किसानों को देना होगी बीमा राशि

हरदा : जिला उपभोक्ता आयोग हरदा द्वारा दिये गये आदेश के बाद 7 किसानों को एच.डी.एफ.सी. बैंक हरदा, सेन्ट्रल बैंक टिमरनी, एक्सिस बैंक हरदा, पंजाब नेशनल बैंक हरदा व बीमा कंपनी द्वारा 7 किसानों को 3 लाख 50 हजार रूपये का भुगतान किया जायेगा। यह आदेश आयोग के मान० अध्यक्ष / न्यायाधीश श्री जे.पी. सिंह व मान० सदस्य श्रीमति अंजली जैन द्वारा दिया गया है।

- Install Android App -

एडवोकेट दिनेश यादव ने बताया कि एच.डी.एफ.सी. बैंक हरदा द्वारा ग्राम सन्यासा, रन्हाईकलों व धनकार के किसानों का पटवारी हल्का नं. बदल दिया था, जिस कारण इन किसानों को फसल बीमा राशि नहीं मिली, इसी प्रकार एक्सिस बैंक, सेन्ट्रल बैंक टिमरनी व पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किसानों की फसल बीमा से संबंधित सही जानकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं करने के कारण किसान फसल बीमा से वंचित हुए थे। इसी प्रकार बीमा कंपनी द्वारा की गई सेवा में कमी के कारण किसान को फसल बीमा राशि नहीं मिली।

उपभोक्ता आयोग के आदेश के बाद एच.डी.एफ.सी. बैंक हरदा द्वारा धनकार के किसान संतोष पिता अमरसिंह राजपूत को 97850/रू, रन्हाईकलॉ के किसान महेश पिता राधेश्याम प्रजापति को 36229/रू, सन्यासा के किसान आनंदसिंह राजपूत को 51730 / रू दिये जावेंगे, इसी प्रकार एक्सिस बैंक हरदा द्वारा कडोला उबारी के किसान लोकेश पिता शरद विश्नोई 49230/रू, पंजाब नेशनल बैंक हरदा द्वारा ग्राम कनारदा के किसान मदनलाल पिता नन्हेलाल को 47536 /रू तथा सेन्ट्रल बैंक टिमरनी द्वारा ग्राम कुही के किसान अचलसिंह राजपूत को 22657 / रु तथा ग्राम बघवाड़ के किसान गोपाल पिता सत्यनारायण गुर्जर को 42625 / रू मिलेंगे। इसमें किसानों की मानसिक संत्रास व वाद व्यय की राशि भी सम्मिलित है। 45 दिन में भुगतान नहीं करने पर किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज भी मिलेगा।