jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढही, 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | इंदौर

इंदौर जिले के सांवेर में जर्जर मकान तोड़ने के दौरान बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। टेंशन चौराहे के पास मकान गिराने का काम चल रहा था, तभी अचानक दीवार और पास के पुराने मकान का हिस्सा भरभराकर मजदूरों पर जा गिरा। मलबे में कई लोग दब गए।

हादसे में 4 महिलाओं की मौत

प्रारंभिक जानकारी में तीन महिलाओं की मौत बताई गई थी, लेकिन बाद में सामने आई जानकारी के अनुसार हादसे में अब तक चार महिला मजदूरों की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान चंदा बाई, सीमा बाई, सुशीला बाई और रीना बाई के रूप में बताई गई है।

- Install Android App -

5 लोग घायल, अस्पताल में उपचार जारी

हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को सांवेर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और नगर परिषद की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि जर्जर भवन को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान पास की पुरानी दीवार भी ढह गई। अब प्रशासन द्वारा यह जांच की जा रही है कि तोड़फोड़ के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं।