jhankar
ब्रेकिंग
कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी

हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हंडिया

हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से परिवारों में शोक का माहौल है। ग्राम हंडिया से लापता 60 वर्षीय संतोष तिवारी का शव बीते कल करनपुर बैकवाटर के पास मिलने से तिवारी परिवार में मातम छा गया। वहीं ग्राम बैड़ी में 35 वर्षीय युवक की मौत की घटना से भी परिवार में शोक है।

करनपुरा बैकवाटर के पास मिला संतोष तिवारी का शव

ग्राम हंडिया निवासी संतोष तिवारी (60 वर्ष) बीते दिनों घर से लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा उनकी लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान बीते कल उनका शव करनपुर बैकवाटर के पास मिला।

- Install Android App -

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। संतोष तिवारी के निधन से हंडिया के तिवारी परिवार में शोक का माहौल है।

बैड़ी गांव में 35 वर्षीय युवक की मौत

दूसरी घटना में ग्राम बैड़ी निवासी जियालाल पिता माखन काजले (35 वर्ष), जाति कोरकू, की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने अपने मकान में फांसी लगा ली।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हंडिया थाना क्षेत्र की दोनों घटनाओं से संबंधित परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।