jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढही, 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल आज है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: चाय बेचने में पिता का हाथ बंटाने से लेकर देश के प्... शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का संदेश एसडीए... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज

Seoni Malwa: ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रारंभ, जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने किया निरीक्षण

के. के. यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : नर्मदापुरम जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत रखते हुये जिले को प्राप्त ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी का कार्य जिले के तवा भवन परिसर स्थित ईव्हीएम वेयरहाउस में सोमवार से प्रारंभ हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एफएलसी प्रक्रिया शुरू की गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम देवेंद्र कुमार सिंह , कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कुबेर सिंह मिर्धा, निर्वाचन सुपरवाइजर कैलाश दुबे , नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर, पंकज दुबे सहित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ईव्हीएम वेयरहाउस को नियत तिथि से प्रतिदिन समय प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक (अवकाश सहित दिवसों में खोला जाकर जिले को प्राप्त ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी की कार्यवाही की जाएगी।
सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे स्वयं अथवा आपके अधिकृत प्रतिनिधि एफएलसी कार्य के समय निर्धारित समय व स्थान तवा भवन स्थित ईव्हीएम वेयरहाउस पर प्रतिदिन वेयरहाउस खोलने, मशीनों की FLC कार्य की कार्यवाही के अवलोकन एवं वेयरहाउस बंद किये जाने के समय उपस्थित होने का कष्ट करें। ईव्हीएम-वेयरहाउस के अंदर केवल एक बार में दो सदस्य ही उपस्थित रह सकेंगे।