jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का संदेश एसडीएम और नपा अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ साफ-सफाई

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा।नगर में सेवा संकल्प अभियान” के तहत गुरुवार को शक्ति घाट एवं बस स्टैंड परिसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान एसडीएम विजय राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू उठाकर साफ-सफाई की और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

 

इस अवसर पर एसडीएम विजय राय ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाना है। सभी को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर पालिका द्वारा निरंतर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।