jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

हरदा : बोरपानी रेंज में लगा अनुभूति शिविर, स्कूली बच्चों को मिली वन्य जीवन और पर्यावरण की जानकारी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा : मध्य प्रदेश शासन वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम 2023-24 के अंतर्गत वन,वन्य प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के समन्वय से आयोजित प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर के अंतर्गत वन मंडल हरदा सामान की परिक्षेत्र बोरपानी सामान्य में 29 जनवरी 2024 को प्रथम शिविर आयोजित किया गया। जिसमे शासकीय नवीन हाई स्कूल कायदा के 126 विद्यार्थियों एवं 7 शिक्षक सहित कल 133 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वही विद्यार्थियों को पक्षी दर्शन वन्य प्राणी एवं वृक्षों की पहचान व प्रकृति पथ भ्रमण कर रोचक गतिविधियां कराई गई। प्रकृति पथ भ्रमण पर वन्य प्राणी गड़ना हेतु कैमरा टेप के उपयोग एवं पगमार्ग ट्रेस करने के बारे में बताया गया।कार्यक्रम के दौरान नवाचार के रूप में बगैर सिले कपड़े से थैला बनाने की विधि सिखाई गई।

- Install Android App -


इसके पश्चात प्रतिभागियों को छोटे समूह में बाटकर पर्यावरण से संबंधित रोचक खेल फूड वेब,में कौन हूं अंतर्गत प्रतिभागियों को द्वारा बाघ, तेंदुआ ओर चीता आदि वन प्राणियों के बारे में पहचान की गई।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा अनुभूति थीम में भी बाघ का गायन किया गया।साथ ही सभी ने वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में अनुभूति प्रेरक रामविलास रघुवंशी, हरिओम सोलंकी, देवी सिंह बड़खडे,रवि सोलंकी के द्वारा जानकारी दी गई।कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी बोरपानी नीता शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन परिक्षेत्र बोरपानी सामान्य से बरजोर सिंह मधानी, वृन्दावन दायमा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।