jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Harda Big News: सरकारी जमीन पर ठेकेदार ने तान दिया क्रेशर प्लांट, तहसीलदार ने चलवा दिया बुलडोजर, हुई नोकझोक

हरदा शनिवार को हरदा तहसीलदार ,नहर विभाग टिमरनी सहित पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध क्रेशर प्लांट हटाया। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों जिला जनसुनवाई में आवेदक अर्जुन जाट आ० श्री प्रेमनारायण जाट निवासी ग्राम अबगांवखुर्द ने शिकायत की थी की भुन्नास सेकेन्ड माईनर पर राजेश भुरा सिरोही द्वारा शासकीय नहर विभाग को जमीन जिस पर हम किसानों का रास्ता है जिस पर अवैध निमार्ण कार्य किया जा रहा है पूर्व में सूचना देने पर नहर विभाग के द्वारा मौके पर जा कर रास्त अतिक्रमण हटवा दिया गया था एवं जो प्लांट लगा हुआ है उस पर जुर्माना लगा कर बंद करने कि चेतावनी दी गई थी ।

- Install Android App -

लेकिन जो ठेकेदार के द्वारा पुन क्रेशर प्लांट चालू कर दिया गया है । शिकायत के बाद आज राजस्व विभाग नहर विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। और बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही तहसीलदार ने सख्त लहजे में चेतावनी दी की दोबारा कब्जा करने की कोशिश न करे। इस दौरान कब्जा करने वाले ठेकेदार और अधिकारियो के बीच जमकर बहस भी हुई।