ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा: झाड़फुक के चक्कर में वनांचल में दो महिलाओं की हुई मौत, बड़वानी में उल्टी दस्त, 8 मरीज... हरदा: विधि विरुद्ध जमाव करने एवं आम रास्ता रोकने पर नए कानून की पहली FIR कोतवाली में हुई दर्ज! चार क... Dewas News: नेमावर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : हरदा देवास सहित चार जिले के 29 जुआरी खेत में बने फार्म ... Harda Mandi Bhav | हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | 02 जुलाई 2024 खातेगांव : बिजली लाइन सुधार रहे दो आउटसोर्स कर्मचारियों को लगा करंट, 1 की मौत, एक घायल का उपचार जारी खातेगांव : जामनेर के दुलवा गांव में न्यायाधीशगणो ने किया वृक्षारोपण खातेगांव : आदर्श ग्राम अजनास में पंच-ज’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण हुआ खातेगांव : औपनिवेशिक युग के कानूनो के बदले भारतीय कानूनों का प्रतिस्थापना दिवस थाना में समारोह पूर्व... हरदा : गुण्डा बदमाशो के घर पर मध्य रात्री में पुलिस ने दी दस्तक, पुलिस अधीक्षक चौकसे के आदेश के बाद ... रहटगांव : 'आक्रोश' विवादित बयान पर आक्रोशित हिन्दू समाज, हिन्दू जागरण मंच, बजरंग दल ने फूंका राहुल ग...

Good News: कल आएगी लाडली बहना योजना की 9वी किस्त, महिलाओं को मिलेंगे 1250 रुपए, देखें पूरी जानकारी

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना की 9वी किस्त का पैसा प्रदेश सरकार कल यानी की 10 फरवरी को प्रदेश की सभी 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं के खाते में जमा करने वाली है। यह पैसा प्रदेश की महिलाओं को मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से जमा करेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रदेश सरकार सभी महिलाओं के खाते में अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर करेगी। अगर आप इस योजना में लाभार्थी महिला है और हर महीने आपके खाते में लाडली बहना योजना का पैसा ट्रांसफर किया जाता है। तो आपको कल फिर से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। क्या है पूरी जानकारी? आगे आपको आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं।

लाडली बहना योजना की शुरुआत से लेकर अब तक प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में 8 किस्तों का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। इन 8 किस्तों के दौरान प्रदेश सरकार ने राज्य की करीब 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं को लाभांवित किया है। इन सभी महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख को सरकार द्वारा 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। यह पैसा महिलाओं के बैंक खाते में जमा किया जाता है। जिसे मध्य प्रदेश सरकार सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करती है। योजना के अंतर्गत लाभान्वित महिलाएं इन पैसों का इस्तेमाल अपनी आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए कर सकती है। साथ ही प्रदेश सरकार इस योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता देते हुए उनके जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास कर रही है।

इस बार मिलेंगे 1250 रू –

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। तब उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से इस योजना के अंतर्गत हर महीने ₹3000 देने का वादा किया था। लेकिन अब तक इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹3000 प्राप्त नहीं हुए हैं। सरकार द्वारा योजना की शुरुआत में हर महीने ₹1000 ट्रांसफर किए जाते थे। फिर इस योजना में ₹250 बढ़ाकर सरकार ने 1250 रुपए कर दिए, तब से अब तक प्रदेश की सभी लाभार्थी महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत 1250 रुपए ही मिल रहे हैं। आज भी प्रदेश की महिलाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना में ₹3000 का इंतजार कर रही है। इस बार फिर जब मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना की 9वी किस्त का पैसा प्रदेश की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेगी, तब फिर से राज्य सरकार महिलाओं को 1250 रुपए ही प्रदान करने जा रही है।

मोहन यादव करेंगे 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं के खाते में राशि जमा  –

- Install Android App -

10 फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की 1 करोड़ 30 लाख लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभान्वित महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक हर महीने 10 तारीख को इस योजना का पैसा मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है।

Don`t copy text!