ब्रेकिंग
हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्पर जप्त किये, डंफर मालिक निकले ठेकेदार मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेस नोट में बताया चोरी के उद्देश्य से घुसे... मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक: इस पूरे मामले की जांच SIT कराने के... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने हृदय अभियान की समीक्षा की बड़ी खबर हरदा से तेंदूपत्ता तोड़ने गई आदिवासी महिला पर सूअर ने किया हमला , महिला गंभीर घायल तेज गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा छाया: तेज गर्मी से लोग परेशानः 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बढ़ी उमस, शी... हरदा: बरसात में करंट से बचने के लिये विद्युत वितरण कंपनी ने एडवायजरी जारी की तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण...

Harda News: गर्भवती महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई

हरदा : जिला अस्पताल में भर्ती बैरागढ़ दुर्घटना के घायल मरीजों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि सभी घायलों के स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जा रही है। इसके अलावा रविवार को स्वास्थ्य विभाग के 4 दलो द्वारा विस्फोट की दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कार्य कराया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ एच पी सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर सर्वे दल में शहरी क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ता ,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण कर 183 घरो का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 15 गर्मवती महिलाएं चिन्हित कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के 113 बच्चो को विटामिन ए की दवा पिलाई गई साथ ही आसपास के क्षेत्र के 183 घरों में ओ आर एस के पेकेट का वितरण किया गया।