jhankar
ब्रेकिंग
30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार हरदा में 11वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; दो युवकों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत... विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

Betul Big News: आदिवासी युवक को नग्न कर बेरहमी से मारपीट मामले में तीन आरोपियों के घर चला बुलडोजर, लगाई रासूका घटना के विरोध में आज “बैतूल बंद”

 आज भी लोगो की सोच में गरीब और आदिवासी समाज को दबाने और उनका हर समय शोषण करने की बनी हुई रहती है| समाज में शिक्षा तो आ रही मगर रुढ़ीवादी सोच में बदलाव नही आ पा रहा है। अभी हाल के ही दिनों में एक आदिवासी युवक को निर्वस्त्र किया फिर उसको उल्टा लटका कर उसके साथ मार पीट की गई। इसके पूर्व भी एक आदिवासी युवक को मारपीट करते हुए मुर्गा बनाया गया था। इनके वीडियों भी वायरल हुए।  वायरल वीडियों से यह खबरे आग की तरह फैली जिससे आम लोगो में आक्रोश देखने को मिला वही आदिवासी समाज ने भी घटना की निंदा की है। घटना के विरोध में शुक्रवार को आदिवासी समाज के लोगो के साथ अन्य लोग भी बैतूल पहुंचकर अपना विरोध प्रर्दशन कर रहे है। पुलिस ने इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी तक इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल : आदिवासी युवक को निर्वस्त्र कर उल्टा लटकाकर मारपीट के मामले का मुख्य आरोपी सोहराब हुसैन उर्फ चैंट के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने इस संबंध के आदेश जारी किए गए है। पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस कप्तान के द्वारा बताया गया कि बैतूल के किदवई वार्ड निवासी सोहराब पिता जाकिर हुसैन एक आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ कई थानों पर 20 से ज्यादा विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है। सोहराब पर हत्या, मारपीट, अड़ीबाजी, अपहरण, अवैध शराब विक्रय, घातक हथियार रखने जैसी आपराधिक गतिविधियों में काफी समय से लिप्त हैं।

सोहराब पर रासूका की कार्यवाही –

इस प्रकार की दहशत फैलाने वाली घटनाओं से लोगो में डर बैठने लगा है। इस तरह की घटना अपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रही है। घटना का डर इतना था | कि पीड़ित ने इस घटना का जिक्र न तो किसी से किया और न ही न्याय के लिए पुलिस तक जा पाया। इस प्रकार की घटनाए किशोर और युवाओं को अपराध करने के लिए उत्साहित कर सकती है। इसलिए आम जन को समाजिक सुरक्षा एवं उसके आपराधिक प्रभाव से मुक्त कराने के लिए आवश्यक सख्त वैधानिक कार्रवाई सेे बैतूल एवं आसपास के क्षेत्र में लोगों के मन में भय मुक्त माहौल बनाने के उद्देश्य से रासूका की कार्यवाही के बाद सोहराब को बैतूल से भोपाल स्थानांतरित किया।

- Install Android App -

समाजिक संगठनों ने घटना का विरोध जताया –

बैतूल में आज आदिवासी समाज के लोगो के द्वारा बैतूल बंद करने की बात कही गई। शुक्रवार को आमजन और आदिवासी समाज के लोगो द्वारा घटना के विरोध में बैतूल बंद का आहवान किया है।इस प्रकार की घटनाएं आमजन में डर बिठाकर दहशत का माहौल बना रही है। वहीं अपराधिक प्रवृत्तियों बढ़ावा मिलने से किशोर और युवाओं को अपराध करने के लिए प्रेरित कर रही है।समाजिक संगठनों ने इसका विरोध जताया है।

अपराधी के घर चला बुलडोजर –

गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने बुधवार को उसके घर के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया था। आदिवासी व्यक्ति पर पिछले साल 15 नवंबर को हमला किया गया था, लेकिन हाल ही में अपराध का एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ। उसके परिजन मंगलवार को उसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाने ले गए|