jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

Harda Blast: भीषण विस्फोट,कई परिवारों को अनाथ करने वाले दरिंदे मुख्य आरोपी राजू फटाखा व्यापारी की जमानत याचिका खारिज

Harda: 6 फरवरी को जिले के बैरागढ में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से ब्लास्ट 13 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग अभी भी लापता है। जबकि दो सौ से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस अग्नि कांड में 60 से अधिक मकान जलकर खंडहर बन गए।

आज सभी पीड़ित परिवार आश्रय स्थल पर रहने को मजबूर है। इस तबाही मौत के मंजर से आसपास के लोग भी सदमे में है।
इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने फटाखा फेक्ट्री के संचालक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल वही फैक्ट्री की देखरेख करने वाले रफीक खान उम्र मन्नी पटेल सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

- Install Android App -

आरोपी राजेश अग्रवाल ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए सोमवार को विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट की अदालत में अपने वकील के माध्यम से ज़मानत के लिए अपील की गई थी।

शासन की ओर से पैरवी कर रहे जिला अभियोजन अधिकारी आशाराम रोहित ने बताया कि न्यायालय ने अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर आरोपी राजेश अग्रवाल की जमानत का आवेदन निरस्त कर दिया है। शासन की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी आशाराम रोहित, विशेष लोक अभियोजक जतिन दुबे और अतिरिक्त लोक अभियोजक विपिन सोनकर ने पैरवी की।