jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

Harda Factory Blast: मुख्य आरोपी राजू उर्फ राजेश अग्रवाल की संपत्ति होगी कुर्क

हरदा : 6 फरवरी काला दिन हरदा जिले सहित आसपास के चालीस किलोमीटर दूर तक पूरे क्षेत्र में जमीन दहल गई थी। हरदा विस्फोट में 13 लोगो की मौत और दो सो से ऊपर गंभीर घायल हुए थे। कई लोग अभी भी लापता है। मौत का सौदागर राजू अग्रवाल खुलेआम प्रशासन की नाक के नीचे अवैध बारूद की फेक्ट्री नगरीय सीमा में मुख्य मार्ग पर चला रहा था।

हादसे भीषण अग्नि कांड में कई परिवार बेघर हो गए। पीड़ित परिवार आए दिन प्रशासन के आगे न्याय की गुहार लगा रहे है। जिले के तत्कालीन कलेक्टर एसपी को हादसे के बाद हटा दिया गया। लेकिन अभी भी अन्य विभागों के लापरवाह अधिकारियो पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इधर नवागत कलेक्टर आदित्य सिंह और एसपी लगातार पीड़ितो को इंसाफ दिलाने उनकी मदद के लिए प्रयासरत है। वही अब प्रशासन पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के मामले में जल्द ही पटाखा फैक्ट्री के आरोपी संचालक की संपत्ति कुर्क की जाएगी। हादसे में मृत व घायलों को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर एनजीटी के आदेश के परिपालन में अब आरोपी की संपत्ति कुर्क होगी।

कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार ने आरोपी राजू उर्फ राजेश अग्रवाल की जिले भर की पूरी संपत्ति का ब्योरा जुटाकर 15 दिन की अवधि का नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा श्रम कानून और राहत के लिए बने अन्य कानूनी प्रावधान की मदद से भी प्रभावितों को मदद दिलाने की कवायद तेज हो गई है।

- Install Android App -

प्रशासन ने फैक्ट्री संचालक राजू अग्रवाल की जिले की संपत्ति का ब्यौरा जुटा लिया है। सरकारी गाइड लाइन के अनुसार उसके मूल्य का आकलन भी अंतिम दौर में है। आरोपी की संपत्ति की नीलामी की जाएगी। इससे मिलने वाली राशि हादसे में मृत और घायलों को दी जाएगी।

यह भी पढ़े –