jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का हुआ असर,सरपंच सचिव ने शासकीय राशि का किया दुरुपयोग, भ्रष्टाचार के मामले जनपद CEO बोली जांच टीम गई थी पुलिया गायब है । दोषियों पर होगी कार्यवाही

के के यदुवंशी

सिवनी मालवा। जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सामरधा के ग्राम लही के आमापुरा टोला में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा सरपंच की मिलीभगत से पुलिया निर्माण किया ही नहीं गया और पुलिया बनाए जाने की लगभग 443509 रूपये की राशि निकाल ली गई। लेकिन प्रस्तावित स्थान पर वर्तमान में ले आउट भी नहीं डाला गया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले जिला पंचायत अधिकारी तथा एसडीएम को की गई थी।

इस पर एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर के द्वारा जांच के लिए जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया था। इस पर सब इंजीनियर रुपेश नागले पुलिया निर्माण स्थल पर पहुंचे तो हैरान रह गए। पुलिया निर्माण की जगह किसी तरह का कोई निर्माण कार्य कराया ही नहीं गया था। तथा पुलिया निर्माण के नाम पर राशी निकाल ली गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच, सचिव सहित रोजगार सहायक के द्वारा बिना निर्माण के ही कई बार राशि निकाल ली गई है। जिसकी शिकायत भी हमारे द्वारा कई बार की गई पर अधिकारीयों के द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई सरपंच, सचिव सहित रोजगार सहायक पर नहीं की गई।

- Install Android App -

जनपद पंचायत सीईओ श्रुति चौधरी ने बताया की हमारे द्वारा जांच के लिए टीम को भेजा गया था जिसमे पाया गया की राशी का आहरण किया गया है वही उक्त स्थान पर पुलिया निर्माण नहीं किया गया है जो की नियम विरुद्ध है इसके लिए उक्त प्रकरण को कार्रवाई के लिए जिला पंचायत भेजा जायेगा।

आपको बता दें की सरकार में भले ही नए मुखिया आ गए हो और प्रशासनिक सख्ती के दावे होते रहे हो लेकिन जमीन पर अफसरशाही के हाल अभी भी वेसे ही है। जहाँ अधिकारी और नेताओ की मिलीभगत से भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। पंचायत विभाग के हाल इन दिनों बदहाल होते जा रहे है। कही निर्माण कार्य घटिया होने की बात सामने आती है तो कही तो बिना निर्माण कार्य के ही पैसा निकाल लिया जाता है। इन मामलो में जिम्मेदार अधिकारीयों की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है कई मामले तो ग्रामीणों की शिकायत के बाद सामने आते है।

इनका कहना है।
हमने जांच के लिए टीम भेजी गई है उक्त स्थान पर पुलिया निर्माण नहीं किया गया है जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई की जाएगी।

जनपद पंचायत सीईओ
श्रुति चौधरी
सिवनी मालवा।