jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

BIG News : किसान मना रहे आज काला दिवस,पंजाब सरकार मृतक किसान के परिवार को देगी 1 करोड़ का मुआवजा

   संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान आज देश भर में काला दिवस मनायेंगे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। पंजाब( punjab)  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान आंदोलन (kishan andolan ) के दौरान मृतक किसान के परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया। सीएम मान ने खनौरी सीमा पर मारे गए किसान शुभकरन सिंह के परिवार को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

बार्डरों पर हाई अलर्ट

- Install Android App -

एमएसपी पर कानूनी गारंटी को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान अपने साजो सामान के साथ पंजाब की शंभु बार्डर पर डटे हुए हैं इधर दिल्ली पुलिस ने बार्डरों पर हाई अलर्ट कर  रखा हैं|  सख्त बेरिकेडिंग की गई है, पुलिस हाई अलर्ट पर है।संयुक्त किसान मोर्चा ( SKM )ने ऐलान किया कि आज वह देश भर में काला दिवस मनायेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब.हरियाणा सीमा पर एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। एसकेएम ने कहा कि किसान की मौत के विरोध में शुक्रवार को काला दिवस मनाया जाएगा और 26 फरवरी को पूरे देश में हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। 14 मार्च को किसान दिल्ली में महापंचायत करेंगे।

अब नही होगी रासुका की कार्यवाही

इधर हरियाणा पुलिस ने भी किसान नेताओं के खिलाफ रासुका लगाने वाला अपना फैसला वापस ले लिया है। इस मामलो में बताया जा रहा है कि पुलिस किसान आंदोलन का हिस्सा रहे कुछ किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून रासुका के प्रावधानों को लागू करने के अपने फैसले को वापस ले रही है।शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज सिबाश कबीराज ने कहा स्पष्ट किया जाता है कि अंबाला जिले के कुछ किसान यूनियन नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने के मामले पर पुनर्विचार किया गया है और यह निर्णय लिया गया है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा।