jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप  तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी

केजरीवाल का PM मोदी पर हमला, कहा- नीरव मोदी, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड?

नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद कहा कि दिल्ली सरकार को ‘‘ लगातार परेशान ’’ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता से माफी मांगनी चाहिए। अधिकारियों ने आज बताया कि दिल्ली के परिवहन मंत्री गहलोत से जुड़े कई परिसरों पर कथित कर चोरी मामले की जांच के सिलसिले में आज सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की।

- Install Android App -

PunjabKesariकेजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ नीरव मोदी और माल्या से दोस्ती और हम पर छापेमारी? मोदीजी आपने मुझ पर, सत्येंद्र और मनीष पर छापे पड़वाए, उनका (छापों का) क्या हुआ? इनमें कुछ नहीं निकला। इसलिए आप एक और छापेमारी से पहले दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को परेशान करने के लिए उनसे माफी मांग लें।’’ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में कम से कम 16 स्थानों पर छापेमारी की गई। आम आदमी पार्टी ने इस छापेमारी को खबर के लिए की गई कार्रवाई बताया।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग समेत केंद्रीय एजेंसियों से कहा कि आप नेताओं और मंत्रियों के यहां छापेमारी के दौरान भ्रष्टाचार से संबंधित कुछ भी मिलता है तो उसका खुलासा किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘ पहले भी छापेमारी की ऐसी कार्रवाई हुई हैं। लेकिन उनमें कुछ हासिल नहीं हुआ और न ही कोई आरोप पत्र दायर किया गया। ’’