jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

Satna News : बीपीएल कार्ड बनाने के बहाने, गरीब महिला से रोजगार सहायक ने किया दुष्कर्म

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सतना। गरीब परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्ड बनवाना होता है। इसके लिए गरीब परिवार को अपनी जानकारी रोजगार सहायक को अपडेट करानी पड़ती और उसको आवेदन देना होता है। जिले में बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए आई एक गरीब महिला से रोजगार सहायक ने दुष्कर्म किया और इसके बाद से जान से मारने की धमकी देता रहा है। इन सबसे परेशान होकर पीड़ित महिला ने रोजगार सहायक की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककलपुर के ग्राम रोजगार सहायक मुकेश पांडेय पिता हनुमान प्रसाद पांडेय को महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।महिला अपने परिवार का बीपीएल कार्ड बनवाना चाहती थी ताकि परिवार के गुजारे के लिए उसे सरकारी तौर पर मिलने वाली मदद हासिल हो सके। इसके लिए वह रोजगार सहायक से पिछले कई दिनों से मिन्नतें कर रही थी।इसके बाद जब महिला घर में अकेली थी रोजगार सहायक कागज लेने के बहाने उसके घर पहुंचा।इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने थानें में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्यवाही कर रोजगार सहायक को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।