jhankar
ब्रेकिंग
गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता

Harda: हंडिया थाना क्षेत्र के किसान सोहन जाट की गोली मारकर हत्या पुलिस कुछ संदिग्धों से कर रही पूछताछ, शीघ्र ही हो सकता है खुलासा

खेत में काम करने वाले मजदूर पर शंका , घटना के बाद से था फरार

मृतक सोहन जाट

- Install Android App -

हरदा। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम सोंनतलाई में रविवार शाम साढ़े 5 से 6 बजे के लगभग खेत में गए किसान सोहन जाट की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद मृतक ने खुद डायल 100 को फोन कर जानकारी दी।
सूत्रों की माने तो सोहन जाट को पहले नशीला पदार्थ खिलाया गया। उसके बाद उसे दो गोलियां मारी गई। सूचना मिलने के बाद डायल 100 जब गांव पहुंची। तब परिजनो को जानकारी लगी और खेत पहुंचे।

उसके बाद हंडिया थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर भी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे।
किसान सोहन जाट के गांव में दो तीन अलग अलग जगह कृषि भूमि होने के कारण उसकी तलाश करने में पुलिस को काफी समय लग गया।
उसके बाद खेत में एक स्थान पर उसकी लाश मिली।
पुलिस ने शव के पास घटना स्थल का पंचनामा बनाकर शव हरदा जिला अस्पताल भिजवाया। आज सुबह डॉक्टरों ने मृतक के शव का पी, एम, कर शव परिजनों को सौप दिया। इधर परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है।

हरदा एसपी अभिनय चौकसे ने भी देर रात तत्काल पुलिस टीम का गठन करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश हंडिया थाना प्रभारी को दिए। देर रात से ही हंडिया पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी।
हंडिया पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ चल रही है।
हंडिया पुलिस शीघ्र ही इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। की हत्या के पीछे आरोपियों का क्या मकसद था।