ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal | राशिफल दिनांक 01 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Post card: व्हाट्सएप के जमाने में 'पोस्ट डेटेड' हुआ पोस्ट कार्ड, 1879 में आज ही के दिन हुई थी भारत म... Harda News: सर्व ब्राह्मण समाज ने 21 पौधे रोपकर संरक्षण का संकल्प लिया Harda News: 1 जुलाई 2024 से देश में लागू होंगे तीन नये कानून! देखे चार्ट संपूर्ण धाराएं एक नजर में।... Harda News: सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के लिए शारीरिक नाप जोख प्रवीणता टेस्ट 2 से 7 जुलाई तक Harda News: आज से 1 अक्टूबर तक रेत का उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा Harda Big News: किसान पर फायर करने वाले दोनो बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा जब्त! 48 घंटे में आरोपी गिरफ... Lucknow News: सड़क हादसो से नाबालिग की सुरक्षा हेतु नवाचार, नाबालिग को नही मिलेगा पेट्रोल डीजल  Big Update: 30 जून की आधी रात 12 बजते ही खत्म हो जाएगी आईपीसी, 1 जुलाई लगते ही देश में लागू हो जाएंग... Ladli Behna Yojana Maharashtra: योजना के तहत केवल इन महिलाओं के होंगे आवेदन फार्म जमा, यहां देखें पा...

vedic clock In Ujjain: उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का 01 मार्च को वर्चुअली अनावरण करेंगे PM मोदी

महाकाल की नगरी उज्जैन में 1 मार्च को नरेंद्र मोदी देश को पहली वैदिक घड़ी का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इस घड़ी की खासियत यह है की इसमें सामान्य घड़ी के जैसे घंटे या मिनिट की सुई नही होंगी ये वैदिक घड़ी पूरी तरह से डिजिटल होगी। इस घड़ी में 48 मिनिट का एक घंटा होगा। यह घड़ी काल गणना शुभ मुहूर्त,ग्रह स्तिथि,सूर्य–चंद्र ग्रहण,व्रत, चौघड़िया और तयोहरो के बारे में जानकारी देगी। इस घड़ी का निर्माण कार्य CM मोहन यादव के विधायक रहते किया गया था।

क्या है इसकी विशेषताएं :–

इस घड़ी के माध्यम से आगे आने वाले हिंदू धर्म के सभी पर्वो, मुहूर्त और भी अन्य चीजों के बारे में जानकारी मिलेगी।इस घड़ी का इंस्टालेशन उज्जैन के जंतर मंतर के पार एक टावर का निमार्ण कर उस टावर की पांचवी मंजिल पर लोहे की फ्रेम में किया गया है। ये वैदिक घडी पूरी तरह इंटरनेट से कनेक्टेड रहेगी।इसमें एक एलईडी स्क्रीन रहेगी जिसमे आम नागरिक अच्छे के उसमे दी गई जानकारी को समझ सके।

जानिए कैसे काम करेगी ये घड़ी :–

दुनिया की एकमात्र वैदिक घडी जिसे दिल्ली आईआईटी के स्टूडेंड द्वारा बनाया गया है। इस घड़ी में ऋग्वेद के अनुसार हिंदुकाल गणनाओं एवम ग्रीनविच समय पद्धति से समय को देखा जा सकेगा इस घड़ी में 30 घंटे 30 मिनिट 30 सेकंड का समय दिखेगा।18 से 20 लोगो को टीम द्वारा क्रेन की सहायता से इस घड़ी को टावर पर चढ़ाया गया है। इस घड़ी को लगाने का मकसद उज्जैन की प्राचीन गौरवमयी विरासत को कायम रखना है। इस घड़ी के उज्जैन में सफलता पूर्वक संचालित होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में भी इसका इंस्टालेशन किया जा सकता है। इस घड़ी का एक एप्लीकेशन में लॉन्च किया जाएगा जिससे आम नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंस्टाल करके भी इस वैदिक घड़ी का उपयोग शुभ मुहूर्त काल ग्रह नक्षत्र आदि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

- Install Android App -

Don`t copy text!