jhankar
ब्रेकिंग
धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए सिंगरौली बैंक डकैती का खुलासा: नेपाल से मिले थे निर्देश, आरोपियों ने एक महीने तक की थी रेकी मध्यप्रदेश की मंडियों में एक कुंटल की खरीदी में दो किलो की कटौती रन्हाई कला के किसान के घर गौमाता ने दिया अनोखे बछड़े को जन्म जो नर और मादा दोनों , क्षेत्र में बना च...

Khandwa News: खंडवा इंदौर रोड पर तेज रफ्तार डंपर यात्री बस में भिड़त, 20 यात्री घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा : मंगलवार आज सुबह मध्यप्रदेश के खंडवा में हाईवे रोड के निर्माण के कारण बने ब्लैक स्पॉट्स आए दिन एक्सीडेंट के कारण बने हुए है जिसके चलते आज सुबह एक तेज रफ्तार से आ रहे डंपर से यात्री बस टकरा गई जिससे कई यात्री घायल हो गए।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस की चार गाड़िया मौके पर पहुंची।और घायलों को खंडवा जिला अस्पताल भेजा गया।

निर्माणाधीन रोड पर पाने अंडरपास के कारण हो रहे हादसे :–

- Install Android App -

खबर के अनुसार रोड पर बने ब्लैक स्पॉट्स की वजह से ये हादसा हुआ है। हाईवे निर्माण के चलते रोड पर बने अंडरपास के कारण सामने से आ रहे वाहन को ठीक से नही देखा जा सकता है। ये हादसा खंडवा जिले के सीवी रमन यूनिवर्सिटी के समीप बने अंडरपास के नीचे एक डंपर और बस की हुई है।
बताया जा रहा है जायसवाल ट्रेवल्स की एक बस खंडवा से इंदौर की ओर माध्यम गति से जा रही थी बस में कुल मिलाकर 25 यात्री मौजूद थे।
अंडरपास के पास लगे हाईवे के निर्माण के काम में लगे डंपरों का आना जाना लगा रहता है आए दिन रोड पर सफर कर रहे यात्रियों को इन डंपरों का सामना करना पड़ता है।

आज सुबह भी यही हुआ यात्री बस के सामने अचानक डंपर के आ जाने से दोनो वाहन टकरा गए। जिसमें बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल हुए यात्रियों का इलाज जारी है अभी तक कोई भी जनहानि की सूचना नही मिली है।