jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए सिंगरौली बैंक डकैती का खुलासा: नेपाल से मिले थे निर्देश, आरोपियों ने एक महीने तक की थी रेकी मध्यप्रदेश की मंडियों में एक कुंटल की खरीदी में दो किलो की कटौती

Rewa News : विंध्या श्रीवास्तव से हुई लूट के आरोपी पुलिस ने पकड़े लूट का माल जब्त किया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रीवा। शहर में विंध्य श्रीवास्तव के हुई लूट की घटना क आरोपियों को पकड़ने में रीवा पुलिस को काफी हद तक सफलता मिल गई है। लूट के मामले में रीवा पुलि‍स ने अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।बंधन बैंक में नौकरी के लिए इंटरव्यू के बहाने शहर के शांति विहार कॉलोनी कृष्णा टॉवर में महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।

- Install Android App -

लुटेरों ने इंटरव्यू का झांसा देकर महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। महिला और उसके कार ड्राइवर के साथ मारपीट कर महिला से कार सहित चेन, अंगूठी और एटीएम कॉर्ड्स भी लूट लिए थें। जिला एसपी ने बताया कि वारदात का मुख्य आरोपी दिल्ली और उसका सहयोगी गाजियबाद के रहने वाले है। मुख्य आरोपी जय पाठक की तीन शादियां हुई हैं इस वारदात में उसकी दो पत्नियों ने भी साथ दिया है। पुलिस वारदात के बाद से सक्रिय हुई और चार टीमें बनाकर लगातार इनकी लोकेशन को खंगाल रही थी। इनकी तलाश दिल्ली,गाजियाबाद और फरीदाबाद सभी थानों में संपर्के किया गया।पुलिस ने राजा चैधरी को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस रिमांड में राजा चौधरी ने घटना के अन्य आरोपियो का खुलासा किया। रविवार को रीवा पुलिस टीम ने घटना के मास्टरमाइंड जय पाठक समेत आरोपित मानसी कुमारी और साक्षी झा को भी गिरफ्तार 4 एटीएम कॉर्ड ,दो अंगूठी और एक कार जब्त की गई है। विंध्या श्रीवास्तव के साथ हुई लूट घटना के मुख्य आरोपी और सहयोगी पुलिस की गिरफत है इनसे पूछताछ की जा रही है। दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।