jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: अग्नि दुर्घटना में मृतक के परिजनों को घर जाकर सहायता राशि प्रदान की

हरदा : बैरागढ़ हरदा में पटाखा फैक्ट्री में गत दिवस हुई अग्नि दुर्घटना में मृतको के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में एन.जी.टी के आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह द्वारा दुर्घटना में सुश्री नेहा चंदेल के पिता श्री मुकेश चंदेल व माता श्रीमती उषा चंदेल की मृत्यु होने पर प्रति व्यक्ति मृतक रूपये 15 लाख के मान से कुल 30 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई। इसी प्रकार श्रीमती रजिया बी के पति श्री मुबीन खान की मृत्यु होने पर प्रति व्यक्ति 15 लाख रूपये के मान से क्षतिपूर्ति की राशि रूपये 15 लाख स्वीकृत की गई है।
सांसद श्री डी.डी. उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने प्रभावितों के घर जाकर उन्हें सहायता राशि के चेक प्रदान किये।