jhankar
ब्रेकिंग
उज्जैन में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने का दावा, वीडियो वायरल होते ही उमड़ा आस्था का सैलाब! छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नर्मदा पुरम : संकल्‍प महिला और किशोरियों का, बनेगा रिकार्ड इस बार मतदान का – सारिका घारू

नर्मदा पुरम : आगामी मतदान में होगी महिलाओं की पूरी भागीदारी का संकल्‍प दिलाया सारिका ने मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन के मार्गदर्शन मे सारिका घारू का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ।

महिलाएं राष्ट्र और समाज में पुरुषों जितनी ही सक्षम हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखा रही हैं और समाज के विकास में योगदान दे रही हैं। महिलाओं और युवतियो के लिए चुनावी जागृति होना भी महत्‍वूपूर्ण है । महिलाओं का मतदान के प्रति जागरूक होना देश एवं प्रदेश के लिए शुभ संकेत होगा। यह बात स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन के मार्गदर्शन मे आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कही ।

- Install Android App -

सारिका ने बताया कि निर्वाचन आयोग के पिछले आंकड़े बताते हैं कि आदिवासी जिलों की महिलायें ,शहरी क्षेत्र की महिलाओ की तुलना में अधिक मतदान करती आई हैं । इस बार शहरी एवं अन्‍य कस्‍बों की महिलाओं को भी रिकार्ड मतदान कर लोकतंत्र को मतबूत बनाने का कार्य करना है ।

सारिका ने अंतराराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर सभी किशोरियों से अनुरोध करते हुये 18 वर्ष आयु पूरी होने पर मतदाता सूची में अपना नाम लिखवाने और महिलाओं एवं युवतियो से आगामी लोकसभा चुनावों मे बढ़चढ़ कर मतदान करने का संकल्‍प करने की आवश्‍यकता बताई ।