jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

Big News Bhopal: राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने हरदा कलेक्टर श्री सिंह को किया सम्मानित !

झंडा दिवस निधि की राशि 2.28 लाख रुपए जमा करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध हरदा जिला प्रशासन ने कुल 5 लाख 17 हजार 575 रुपए जमा कराये

हरदा/ हरदा जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि की राशि लक्ष्य से अधिक जमा करने पर प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने सोमवार को कलेक्टर श्री आदित्य सिंह को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि हरदा जिले को सशस्त्र सैनिकों के कल्याण के लिए झंडा दिवस निधि की राशि 2.28 लाख रुपए जमा करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध हरदा जिला प्रशासन ने कुल 5 लाख 17 हजार 575 रुपए जमा कराये हैं। समारोह में प्रमुख सचिव गृह श्री संजय दुबे, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ल, अधिकारीगण और सहयोगकर्ता उपस्थित थे।
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जन सहयोग से 4.36 करोड़ से अधिक राशि का संग्रहण हुआ
राज्यपाल श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जन सहयोग से लगभग 4 करोड़ 36 लाख से अधिक राशि का संग्रहण उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने लक्ष्य से अधिक सहयोग राशि का संग्रहण करने वाले संभागायुक्तों और कलेक्टर्स के प्रयासों की सराहना की तथा सहयोगकर्ताओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन और आभार प्रदर्शन संचालक, सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर श्री अरुण नायर ने किया।

- Install Android App -

ये अधिकारी भी हुए सम्मानित

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने इस अवसर पर जिन अधिकारियों को सम्मानित किया, उनमें हरदा कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के अलावा संभागायुक्त नर्मदापुरम श्री पवन शर्मा, संभागायुक्त सागर श्री वीरेन्द्र सिंह रावत, संभागायुक्त जबलपुर श्री अभय वर्मा, संभागायुक्त उज्जैन डॉ. संजय गोयल, नीमच कलेक्टर श्री दिनेश जैन, रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविन्द बेडेकर और छिन्दवाड़ा कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
*(फोटो संलग्न)*