jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Hanuman Ji Pooja: संकटमोचक रक्षाकारक देव है हनुमान जी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा : मंगल को जन्में मंगल ही करते मंगलमय हनुमान। हमारे ग्रामीण अंचलों में शायद ही कोई ऐसा गांव होगा जिसकी सीमा पर हनुमान मंदिर न हो। जन-जन में लोकप्रिय देवता हनुमान जी हैं। जीवन में किसी भी प्रकार का संकट हो उसका हरण सिर्फ हनुमान जी की कृपा से हो सकता है। कलियुग में हनुमान जी के अनेकों चमत्कार लोगो को देखने को मिले है। चाहे देश में किसी भी प्रकार परिस्थितियां हो हनुमान जी के चमत्कार लोगो को देखने को मिले है। तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा, हनुमान बाहुक और संकटमोचन पाठ से अनजान कोई भी नही सब जानते हैं कि हनुमान चालीसा के 100 पाठ कितनी शक्ति देते हैं जीवन की सभी नकारात्मक उर्जा शक्ति सब धुंआ बन कर उड़ जाती हैं।

रोज थोड़ा समय दीजिए हनुमान साधना में –

दुख में सुमिरन सब करें सुख में करें न कोई यह बात सब जानते हैं। इसिलिए हमें अपने जीवन में चाहे कोई भी परिस्थति हो हमेंशा हनुमान जी की आराधना में थोड़ा सा समय देना चाहिए। सुबह-शाम घर या मंदिर में साफ शुद्ध पवित्र होकर बैठे और श्रद्धा से हनुमान चालीसा का 01 पाठ या अधिक करें। जीवन की सभी ओर से सकरात्मक परिणाम मिलनें प्रारंभ हो जायेगे समस्या कैसी भी हो धीरे धीरे खत्म हो जायेगी। हनुमान जी की मूर्ति समक्ष धूप दीप जलाकर सिंदूर, अक्षत और लाल या पीले फूल अर्पित कर श्रद्धा से हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसकेे बाद दो मिनट श्री राम जय राम जय जय राम तारक मंत्र का जाप करे बस इतना ही करें इन सब में सिर्फ 10 मिनट लगेंगे मगर आपके जीवन में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। जिसका महत्व सिर्फ संकट के समय ही समझ आता है। अगर नियमित पाठ करेंगें आपको आस पास एक कवच बन जायेगा। जिससे आपकी हर तरह से रक्षा होगी, संकटो से दूर ही रहेंगें।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –