jhankar
ब्रेकिंग
अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़

MP Board Result 2024: माध्यमिक शिक्षा मंडल 15 अप्रैल को जारी करेगा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

हाल ही में एमपी बोर्ड से जुड़ी बहुत बड़ी अपडेट निकल कर आ रही है| माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी है| राज्य के सभी अभ्यर्थियों को इन परीक्षाओं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है| आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं, कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है|

हाल ही में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई, देश भर के लाखों विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया है| माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के समापन के बाद काफियों की जांच प्रक्रिया की जा रही है| जैसे ही जांच प्रक्रिया समाप्त होगी बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा| हाल ही में आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा| राज्य के सभी विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं| आगे आपको परीक्षा परिणाम देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी|

15 अप्रैल को जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट –

माध्यमिक शिक्षा मंडल अपनी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित करता है| हर वर्ष की तरह इस बार भी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा एक ही दिन घोषित कर दिया जाएगा| बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी| सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं| पिछले वर्ष की तुलना में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष परीक्षा परिणाम को जल्दी जारी किया जाएगा| पिछले वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड का रिजल्ट मई के महीने में घोषित किया गया था| परंतु इस बार इसे अप्रैल में ही घोषित करने की तैयारी की जा रही है|

ऐसे देख सकेंगे ऑनलाइन अपना रिजल्ट –

- Install Android App -

बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा होने के बाद राज्य के सभी विद्यार्थी बताई जारी प्रक्रिया के अनुसार अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं|
1. सबसे पहले आपको माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा|
3. होम पेज पर दिखाई दे रहे परीक्षा परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा|
4. आपको अपनी कक्षा का चयन करना होगा|
5. आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा|
6. यहां आपको अपना आवेदन क्रमांक एवं जन्म दिनांक दर्ज करनी होगी|
7. दिखाई दे रही सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपका परीक्षा परिणाम खुलकर आ जाएगा|
8. प्रिंट वाले बटन पर क्लिक करके आप अपनी परीक्षा परिणाम का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं|

इस प्रकार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट को ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट से चेक किया जा सकता है|

________________________________

यह भी पढ़े –