मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रीवा। हादसा बुधवार की रात सोहागी नेशनल हाइवे (प्रयागराज-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग) में हुआ है। देर रात एक के बाद एक तीन वाहनों की टक्कर होने से पूरी रात चाक घाट तक जाम की स्थिति बनी रही। हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
जिले के सोहागी पहाड़ में नेशनल हाईवे 30 पर ओवर स्पीड और स्टेरिंग फेल होने के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए है। जिसमें कुछ लोगो के घायल होने की जानकारी सामनें आई है। घायलों को करीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहनांे के आपस में भिड़ने के कारण हाईवंे पर जाम की स्थिति बन गई थी। वही अब क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे लगाया गया ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सके।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करने में काफी समय लगा तब तक तो सोहागी से लेकर चाकघाट तक लंबा जाम लग गया।
हादसे की वजह तेज गति से वाहन चलाना बताया जा रहा है। जिसमें ओवर स्पीड और स्टेयरिंग फेल हो जाना बताया जा रहा है। घटना में 4 लोग गंभीर घायल हुए है।जिन्हे उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर ले जाया गया।
इस हादसे के कारण कई घंटो तक आवाजाही बाधित रही। घटना स्थल पर पहुंची सोहागी पुलिस ने बमुश्किल से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारें लगाया तब जाकर जाम खुला।
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026 मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो...
केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे
सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर
शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज
डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन
आज का सुविचार
बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास
हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
