भोपाल : विधान सभा चुनाव में बीजेपी मध्यप्रदेश की आधी आबादी पर फोकस कर रही है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष के बहाने अब महिलाओं से रसोई पे चर्चा करने का प्लान है। प्लान ये है कि बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य अब प्रदेश में घर-घर जाकर महिलाओं से चर्चा करेंगी। इसे नाम दिया गया है रसोई पे चर्चा।
रसोई के बहाने महिलाओं से उनकी, उनके घर-परिवार की परेशानियों, समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। महिला मोर्चा की सदस्य इन महिलाओं को सरकार की नीतियों और संगठन के प्लान के बारे में भी बताएंगी। बीजेपी के इस अभियान में पार्टी के केंद्रीय नेता भी महिला मतदाताओं की रसोई में दस्तक देंगे।पार्टी ने कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम भी रखा है। कमल शक्ति में पार्टी की शीर्ष महिला ब्रिगेड संवाद करेगी।
ये है प्लान
स्मृति ईरानी – इंदौर में, सरोज पांडेय-उज्जैन और मीनाक्षी लेखी- जबलपुर में रसोई पे चर्चा करेंगी.इनका साथ कांग्रेस का पाला छोड़कर बीजेपी में आयीं उत्तरप्रदेश की महिला नेता रीता बहुगुणा रीवा में महिलाओं से संवाद करेंगी। बीजेपी महिला मतदाताओं पर अपना ध्यान इसलिए केंद्रित कर रही है क्योंकि मध्य प्रदेश में लगभग आधी आबादी महिला मतदाताओं की है।सूबे में 5 करोड़ से ज़्यादा मतदाता हैं,उनमें से आधी से ज़्यादा संख्या महिला मतदाताओं की है।प्रदेश में कुल 2 करोड़ 40 लाख 77 हजार महिला मतदाता हैं।
ब्रेकिंग
हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्पर जप्त किये, डंफर मालिक निकले ठेकेदार
मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेस नोट में बताया चोरी के उद्देश्य से घुसे...
मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक: इस पूरे मामले की जांच SIT कराने के...
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने हृदय अभियान की समीक्षा की
बड़ी खबर हरदा से तेंदूपत्ता तोड़ने गई आदिवासी महिला पर सूअर ने किया हमला , महिला गंभीर घायल
तेज गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा छाया: तेज गर्मी से लोग परेशानः 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बढ़ी उमस, शी...
हरदा: बरसात में करंट से बचने के लिये विद्युत वितरण कंपनी ने एडवायजरी जारी की
तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे
Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण...

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |