ब्रेकिंग
हरदा: 12 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को बडवानी से किया गिरफ्तार । बड़ी खबर: मेघालय डीजीपी का दावा सोनम ने अपने पति राजा की दी थी सुपारी, लापता सोनम गाजीपुर में ढाबे प... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। खरगोन मे खुले आम गौवंश का वध, लोगो ने बंद का किया ऐलान!  पुलिस ने 7 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की हरकत करने वाला 4 साथियो के साथ गिरफ्तार! आरोपी हिस्ट्रीशीटर है पूर्व मे... सराहनीय पहल: नशा मुक्त हो गांव हमारा: अवैध शराब की बिक्री रोकने नारी शक्ति हाथों में तख्तियां लेकर उ... टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में मिलेगा 1 लाख रूपये तक का ऋण स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत क... देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शनिवार को कई राज्यों में एक... गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ...

Big News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मिला 1700 करोड़ का ITडिमांड नोटिस

आयकर विभाग के नोटिस ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता अभी तो यह राशि और भी बढ़ सकती है
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले सरकारी ऐजेंसियों ने कांग्रेस को बिना लड़े ही चारो खाने चित करने की ठान ली है। कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक नए झटके लगते जा रहे हैं पूर्व में राहुल गांधी को ईडी के सामने जाकर घंटो तक पूछताछ का सामना करना पड़ा था। अभी कुछ दिन पहले राहुल गांधी,सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक प्रेस कांफ्रेस रख बताया था कि कांग्रेस पार्टी के खातों को सीज कर दिया गया हैं हमारे पास चुनाव लड़ने के लिए भी रुपया नही है हम अपने रुपयों का उपयोग नही कर पा रहे हैं।

- Install Android App -

1700 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस

इन्ही सबके चलते कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे याचिका लगाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका खारिज कर दी थी और इसके बाद आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस जारी कर दिया है। इससे कांग्रेेस की आफत बढ़ गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिकए आयकर विभाग के ताजा नोटिस में कांग्रेस से वित्त वर्ष 2017.18 से 2020.21 के लिए 1700 करोड़ रुपए की राशि टैक्स के तौर पर जुर्माना और ब्याज के साथ मांगी गई है।
लोकसभा चुनाव से पहले नोटिस बढ़ाई कांग्रेस की आफत
आयकर विभाग के नोटिस के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस नोटिस से कांग्रेस पार्टी की मुसीबत बढ़ सकती है। जानकारों की राय है कि टैक्स की ये राशि में अभी और भी अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। आयकर विभाग अभी कांग्रेस की वर्ष 2021.22 से 2024.25 तक की आय का पुनर्मूल्यांकन रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।