jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में महिला सशक्तिकरण की पहल बनी चर्चा का विषय — SVS जनकल्याण फाउंडेशन की मुहिम, प्रशासन से भी सह... 14 अप्रेल विशेष:डॉ. बीआर. अम्बेडकर का जीवन परिचय, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान Harda big news : बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड जेल में बंद कैदी नंबर 345 की संदिग्ध परिस्थितियों मे... बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म बिग न्यूज हरदा : रात के अंधेरे में चोरी से चल रही बोरवेल मशीन, पुलिस ने पकड़ा, देखे वीडियो बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म घोर कलयुग ,बहु का आरोप : ससुर ने विधवा बहु दिव्यांग पोते के साथ की धोखाधड़ी ! धोखे में रखकर बेटे के... MP Weather Alert: तपती धूप और गर्म हवाओं का घेरा, मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'लू' का अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Harda News: हरदा जिले के काकरिया सहित अन्य गांव के किसान पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, बोले पानी नही मिला तो आने वाले सभी चुनावों का करेगे बहिष्कार!

टेल क्षेत्र के किसान पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, तीन बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन, मांगे नहीं मानी तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगे। ग्रामीण

हरदा : मंगल वार को बड़ी संख्या जिले के ग्राम काकरिया सहित आसपास के किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। किसानो ने तीन बिंदुओं पर अपनी बात प्रमुखता से जिलाधीश महोदय के सामने रखी। किसानो कि मांगे पूरी नहीं होने पर किसान उग्र आंदोलन ओर आगामी लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेगें। हरदा जिले के काकरिया के किसानों ने कहा की विगत पांच छः वर्षो से जब से तवा डेम से ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। किंतु हमारे ग्राम- मसनगाँव काकरिया सहित समस्त टेल क्षेत्र को इससे वंचित रखा जा रहा है। पिछले कई वर्षों से हम सभी लोग पानी की मांग नहर विभाग एवं जिला प्रशासन से करते आये हैं, लेकिन अभी तक हमे मूंग फसल के लिए कभी पानी नहीं दिया गया। जिससे हम सभी ग्रामवासी आर्थिक रूप से पिछड़ते जा रहे है।

- Install Android App -

किसानो कि मांग है कि हमे मूंग एवं रबी फसल के लिए समय से पर्यास पानी उपलब्ध हो सके, ऐसी व्यवस्था बनाई जावे। जिससे हेड से टेल के सभी किसानों को इसका लाभ मिलता रहे। हमारी यह मांगें नहीं माने जाने पर हम समस्त ग्रामवासी लोकसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे ।

ये है मुख्य मांगे।

  1. जिले में दो मुख्य नहरे हैं, HBC एवं LBC। जिसमे मूंग की फसल के लिए एक वर्ष HBC के हेड से टेल तक के समस्त रकबे में पानी उपलव्ध कराया जावे, दूसरे ब LBC के हेड से टेल तक के समस्त रकबे में पानी उपलब्ध कराया जाये ।
  2. तवा डेम का टेल क्षेत्र होने के कारण नहर में पानी कभी भी पर्याप्त उपलब्ध नहीं होता है, इसलिए इस क्षेत्र को मोरंड गंजाल जल परियोजना से जोड़ा जाये ।
  3. हमारे ग्राम में तवा डेम से रबी की फसल मेंहू एवं चने में भी में पानी समय पर नहर में उपलब्ध नहीं हो रहा हैं, इसलिए हमारे ग्राम की समस्त भूमि को शहीद ईलाप सिंह परियोजना में जोड़ा जावे।

समस्त ग्रामवासी किसान