jhankar
ब्रेकिंग
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम आमासेल में शिविर आयोजित सांदीपनी स्कूल में विद्यार्थियों के बीच बैठे कलेक्टर मत्स्य पालन योजनाओं के लिए पीएम-एमकेएसएसवाई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू श्रम विभाग की ‘श्रम प्रहरी’ पहल, अब आम नागरिक बनेंगे श्रमिक सुरक्षा के पहरेदार मक्का, सोया किसानों के हित में अवकाश में भी खुलेंगी मंडी हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक किसानों के खाते में अंतरित की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि MP Weather Update: चक्रवात अर्नब कमजोर, मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, हरदा समेत आस...

हैलो डीडी में मतदान के महत्‍व को बताया सारिका ने

मतदान और मानव अधिकारों का संबंध बताते हुये मतदान के लिये किया जागरूक, दूरदर्शन पर लाईव कार्यक्रम में सारिका ने मतदान पर्व का बताया महत्‍व, जस्टिस मनोहर ममतानी के साथ सारिका ने प्रदेश के मतदाताओं को बताया मताधिकार का महत्‍व…

https://youtu.be/_grKlRdSkUM

- Install Android App -

भोपाल : दूरदर्शन एमपी के लाईव फोन प्रोग्राम हैलो डीडी में मतदान और मानव अधिकार विषय पर प्रदेश के मतदाताओं के प्रश्‍नों का जबाब देने मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष जस्टिस मनोहर ममतानी के साथ स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू लाईव कार्यक्रम में शामिल हुई । कार्यक्रम में कोचिंग संस्‍थान में पढ़ रहे नवमतदाताओं एवं बाहर नौकरी कर रहे मतदाताओं को उनके गृहनगर में मतदातासूची में नाम होने के कारण मतदान के लिये अपनी जिम्‍मेदारी निभाने का संदेश दिया गया ।

जस्टिस मनोहर ममतानी ने दिव्‍यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी । इसके अलावा मतदाता सूची में दोहरे नाम , मतदान के लिये किसी दबाब में न आने सबंधी प्रश्‍नों का समाधान किया । उन्‍होंने निर्वाचन के अधिकार को प्रयोग करते हुये मानव अधिकारों के साथ इसके संबंध को बताया ।

प्रोग्राम प्रोडयूसर कुलदीप नारायण के निर्दशन में एंकर पूजा सिंह के साथ सारिका घारू ने मध्‍यप्रदेश के दर्शकों के मतदान प्रक्रिया संबधी शंकाओं का समाधान किया । कार्यक्रम में सारिका ने मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन एवं नर्मदापुरम कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में चलाई जा रही नवाचारी स्‍वीप गतिविधियों को बताया ।