jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

श्रम विभाग की ‘श्रम प्रहरी’ पहल, अब आम नागरिक बनेंगे श्रमिक सुरक्षा के पहरेदार

हरदा : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए श्रम विभाग ने ‘श्रम प्रहरी पहल’ की शुरुआत की है। श्रम पदाधिकारी हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर देखने में आता है कि कई कारखाने, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और निर्माण स्थल बिना पंजीयन के संचालित होते हैं, जहां श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण और शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।

- Install Android App -

इस पहल के तहत अब कोई भी आम नागरिक श्रम प्रहरी की भूमिका निभा सकता है। यदि कहीं कोई कारखाना या प्रतिष्ठान अपंजीकृत रूप से संचालित होता दिखे तो उसकी सूचना श्रम विभाग के पोर्टल अथवा टोल फ्री नंबर 1800-233-8888 पर गुमनाम रूप से भी दी जा सकती है।

सूचना मिलने पर विभाग द्वारा जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रम प्रहरी कोई सरकारी पद या नौकरी नहीं है, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है।