jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

LPG Gas Cylinder Price: गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ बदलाव, मात्र ₹300 में मिलेगा सिलेंडर

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। 01 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो चुका है और वित्त वर्ष के पहले ही दिन विभिन्न प्रकार की योजनाओं के चलते परिवर्तन देखने को मिला, ऐसा ही एक परिवर्तन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं के लिए जारी किया गया है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर भारत सरकार द्वारा पीएम उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को ₹300 की छूट प्रदान की गई है।

भारत सरकार द्वारा पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी 31 मार्च 2024 तक प्रदान की जा रही थी। लेकिन भारत सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही सब्सिडी को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने की घोषणा की जा चुकी थी। यह नए नियम 1 अप्रैल 2024 को नए वित्त वर्ष की शुरुआत से लागू किए गए। जिसके अंतर्गत पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थी महिला को अब अगले 1 वर्ष तक प्रति गैस सिलेंडर ₹300 की सब्सिडी प्राप्त होती रहेगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को 12 सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। हर महीने एक सिलेंडर पर भारत सरकार द्वारा ₹300 की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला 1 साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ उठा सकती हैं। सब्सिडी का पैसा भारत सरकार द्वारा महिला के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। इस प्रकार लाभार्थी महिला अन्य उपभोक्ता के तुलना में ₹300 कम कीमत पर गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकती है।

2016 में हुई थी पीएम उज्जवला योजना की शुरुआत –

- Install Android App -

भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के निवासरत महिलाएं एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली शहरी क्षेत्र की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत 1 मार्च 2024 तक देशभर की करीब 11 करोड़ महिलाएं लाभार्थी के रूप में शामिल हो चुकी है। योजना में महिलाओं को मुक्त गैस सिलेंडर एवं चूल्हा प्रदान किया गया है और इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला गैस सिलेंडर पर सब्सिडी भी प्राप्त कर रही है। भारत सरकार द्वारा 8 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹100 की कमी की गई है। जिसके बाद इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को और भी कम कीमत पर गैस सिलेंडर प्राप्त हो रहा है। पीएम उज्जवला योजना की लाभार्थी महिला प्रति गैस सिलेंडर ₹300 की सब्सिडी प्राप्त कर रही है।

______________

यह भी पढ़े –